• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर

    4.742 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 5.81 - 9.65 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अक्टूबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    हुंडई एक्सटर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1197 सीसी
    पावर68 - 82 बीएचपी
    टॉर्क95.2 एनएम - 113.8 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी
    बूट स्पेस391 लीटर

    हुंडई एक्सटर प्राइस

    Exter की 23 वेरिएंट्स ₹5.81L से शुरू होती हैं, 1.2L Kappa पेट्रोल और CNG में, MT और AMT के साथ। HX2 (₹5.81L) सेफ्टी-फर्स्ट बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC और हिल-स्टार्ट असिस्ट मिलते हैं। HX3 (₹6.34L से) में 20.32cm टचस्क्रीन वायरलेस CarPlay के साथ, रियर कैमरा और इलेक्ट्रिक मिरर्स जुड़ जाते हैं। HX4 (₹7.32L से) में LED DRLs, ड्यूल-टोन स्टील व्हील्स, रियर AC वेंट्स और Type-C चार्जिंग मिलती है। HX6 (₹8.03L से) प्रोजेक्टर हेडलैम्प, FATC, स्मार्ट की पुश स्टार्ट और रूफ रेल्स तक जाता है। HX8 (₹8.44L से) में 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, लेदरेट स्टीयरिंग और वायरलेस चार्जर जुड़ जाते हैं। HX10 AMT (₹9.50L से) सबसे ऊपर Bluelink कनेक्टेड कार, डैशकैम और AMT ऑटोमैटिक के साथ आता है। ज़्यादातर बायर्स HX6 MT (₹8.03L) पर आते हैं — यहाँ आपको प्रोजेक्टर हेडलैम्प, FATC, स्मार्ट की पुश स्टार्ट, वायरलेस CarPlay, रियर AC वेंट्स और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, वो भी HX10 AMT के Bluelink, डैशकैम और AMT ऑटोमैटिक के लिए ~₹1.47L एक्स्ट्रा दिए बिना।

    और देखें
    एक्सटर hx2(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹5.81 लाख*
    एक्सटर hx31197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6.34 लाख*
    एक्सटर hx3 एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6.99 लाख*
    एक्सटर hx2 सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7 लाख*
    एक्सटर hx41197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.32 लाख*
    एक्सटर hx3 सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.50 लाख*
    एक्सटर hx61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.03 लाख*
    एक्सटर hx4 प्लस एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.14 लाख*
    एक्सटर hx6 knight1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.18 लाख*
    एक्सटर hx6 dt1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.18 लाख*
    एक्सटर hx4 सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.33 लाख*
    एक्सटर hx81197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.44 लाख*
    एक्सटर hx6 एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.63 लाख*
    एक्सटर hx6 knight एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.78 लाख*
    एक्सटर hx6 एएमटी dt1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.78 लाख*
    एक्सटर hx6 सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9 लाख*
    एक्सटर hx6 knight सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.14 लाख*
    एक्सटर hx6 सीएनजी dt1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.15 लाख*
    एक्सटर hx8 एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.16 लाख*
    एक्सटर hx8 सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.47 लाख*
    एक्सटर hx10 एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.50 लाख*
    एक्सटर hx10 knight एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.64 लाख*
    एक्सटर hx10 एएमटी dt(टॉप मॉडल)1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.65 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई एक्सटर रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “"एक स्मार्ट तरीके से अपडेट की गई, फीचर लोडेड माइक्रो एसयूवी जो प्रैक्टिकेलिटी, सेफ्टी और उपयोग में आसानी के बुनियादी सिद्धांतों को पूरा करती है, भले ही यह परफॉर्मेंस या इनोवेशन के मामले में कोई नया आयाम न दे।"”

    हुंडई एक्सटर भारत की सबसे बेहतरीन माइक्रो एसयूवी में से एक है, जो अपने कॉम्पैक्ट साइज, शानदार केबिन और किफायती कीमत के लिए जानी जाती है। हुंडई ने एक्सटर के फेसलिफ्टेड वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें कुछ मामूली डिज़ाइन अपडेट, नए कलर विकल्प और अपडेटेड वेरिएंट लाइनअप शामिल हैं, ताकि लगातार बढ़ते प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में एक्सटर को एक नया रूप दिया जा सके।

    Hyundai Exter Facelift

    अपडेटेड एक्सटर उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती है जो शहर में चलाने में आसान माइक्रो एसयूवी की तलाश में हैं, साथ ही मॉर्डन फीचर्स, प्रैक्टिकेलिटी और सीएनजी सहित कई पावरट्रेन विकल्प भी उपलब्ध कराती है।

    और देखें

    2026 एक्सटर फेसलिफ्ट की स्टाइलिंग काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से मिलती-जुलती है (यहां पुराने और नए मॉडल का कंपेरिजन देखिए ), लेकिन इसके आकर्षण को बढ़ाने के लिए इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

    सामने की तरफ, आपको एक नई ग्रिल मिलती है, जिसमें 'एक्सटर' अक्षर अब एलईडी डीआरएल को जोड़ने वाले ग्लॉस ब्लैक पैनल पर लगे हैं। सिग्नेचर एच-शेप्ड के एलईडी डीआरएल और स्टेक्ड हेडलैंप सेटअप को बरकरार रखा गया है, जिससे एसयूवी का स्पेशल लुक बना रहता है।

    Hyundai Exter Facelift

    बम्पर को भी नए सिरे से डिजाइन की गई सिल्वर स्किड प्लेट के साथ अपडेट किया गया है, जिससे इसे थोड़ा और मजबूत रूप मिलता है।

    Hyundai Exter Facelift

    साइड से देखने पर, इसका बॉक्सी लुक और टॉल-बॉय प्रोपोर्शन बरकरार है। व्हील आर्क को थोड़ा चौड़ा किया गया है ताकि यह और भी दमदार दिखे, जबकि रूफ रेल, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर जैसे एलिमेंट्स बदले नहीं हैं। फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के 15 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    Hyundai Exter Facelift

    पीछे की तरफ, एलईडी टेल लैंप पहले जैसे ही हैं, लेकिन स्पॉयलर को अब स्पोर्टी विंग-टाइप डिजाइन दिया गया है। बंपर को भी अपडेट किया गया है और इसमें एक स्लिम सिल्वर इंसर्ट जोड़ा गया है जिससे यह और भी आकर्षक दिखती है। हमारी इमेज गैलरी आपको हुंडई के एक्सटीरियर पार्ट के डिजाइन ​डीटेल्स की विस्तार से जानकारी देगी।

    Hyundai Exter Facelift

    इस नए अपडेट में दो नए कलर शामिल किए गए हैं: टाइटेनियम ब्लैक मैट और गोल्डन ब्रॉन्ज़। इसके अलावा, स्टारी नाइट, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइटेनियम ब्लैक और रेंजर खाकी कलर पहले की तरह ही उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि रेंजर खाकी एकमात्र ऐसा कलर है जिसमें डुअल-टोन ब्लैक रूफ का विकल्प मिलता है। कौन से वेरिएंट में कौन से कलर उपलब्ध हैं, यह जानने के लिए यहां देखें।

    कुल मिलाकर, बदलाव मामूली हैं, लेकिन इनसे एक्सटर के बाहर के लुक में ताजगी बनी रहती है और ओवरआॅल डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखता।

    और देखें

    अंदर से देखें तो, एक्सटर फेसलिफ्ट में कुछ अच्छे अपडेट किए गए हैं जिससे केबिन का अनुभव बेहतर हुआ है।

    सबसे बड़ा बदलाव नेवी ब्लू और ग्रे कलर की नई केबिन थीम है, जिसने पहले की डार्क कलर की थीम को बदल दिया है और इंटीरियर को अधिक जीवंत बना दिया है। डैशबोर्ड और डोर पैड्स में अब ब्लू कलर के इंसर्ट दिए गए हैं, जो ताजगी का अहसास दिलाते हैं।

    Hyundai Exter Facelift

    फीचर्स

    फेसलिफ्टेड हुंडई एक्सटर के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अपने सेगमेंट के हिसाब से यह फीचर्स से भरपूर है। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पैनल सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसे सुविधाजनक फीचर्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। एक्सटर में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और ऑटोमैटिक-डिमिंग आईआरवीएम भी मिलते हैं, जबकि हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट कंफर्टेबल ड्राइविंग का अनुभव देती है।

    Hyundai Exter Facelift

    कुल मिलाकर, ये खूबियां एक्सटर को रोजाना के इस्तेमाल और लंबी यात्राओं के लिए एक संपूर्ण और प्रतिस्पर्धी विकल्प बनाती हैं।

    स्टीयरिंग व्हील को नए ब्लू कलर में बदल दिया गया है, लेकिन हुंडई वरना और क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसे मॉडलों में देखे जाने वाले नए मोर्स कोड डिज़ाइन के बजाय पारंपरिक हुंडई लोगो को बरकरार रखा गया है।

    डैशबोर्ड का लेआउट सीधा और प्रैक्टिकल बना हुआ है, जिसमें डुअल स्क्रीन सेटअप, आकर्षक एसी वेंट और साफ-सुथरा डिज़ाइन शामिल है। ड्राइवर सीट के लिए आर्मरेस्ट एक नया फीचर दिया गया है, जो लंबी यात्राओं के दौरान आराम को बढ़ाता है।

    Hyundai Exter Facelift

    पीछे की सीटें इस साइज की कार के हिसाब से पर्याप्त स्पेस देती है, जिनमें सेमी-फैब्रिक अपहोल्स्ट्री लगी है। हुंडई ने पीछे बैठे यात्रियों के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी जोड़े हैं, जिससे सुविधा और बढ़ जाती है।

    और देखें

    बाहरी बदलाव के साथ-साथ इसमें कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यह माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक बन गई है। इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ईबीडी के साथ एबीएस और हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए) जैसे जरूरी सिस्टम भी मौजूद हैं।

    Hyundai Exter Facelift

    अन्य सेफ्टी फीचर्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रिवर्स पार्किंग सेंसर के साथ रियर व्यू कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं। हुंडई फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम भी देती है, जो सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है।

    Hyundai Exter Facelift

    और देखें

    हुंडई का दावा है कि एक्सटर में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो एक माइक्रो एसयूवी के लिए काफी उपयोगी है। यह स्पेस अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है और इसमें वीकेंड ट्रिप के लिए दो सूटकेस और सॉफ्ट बैग आसानी से रखे जा सकते हैं।

    Hyundai Exter Facelift

    सीएनजी वेरिएंट में ड्यूल-सिलेंडर लेआउट है जो उपयोगी लगेज स्पेस (लगभग 225 लीटर) को बरकरार रखता है, जिससे बढ़ी हुई एफिशिएंसी के बावजूद आपको रोजमर्रा की प्रैक्टिकेलिटी से समझौता नहीं करना पड़ता।

    Hyundai Exter Facelift

    और देखें

    हुंडई एक्सटर 2026 मॉडल के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी
    ट्रांसमिशन 5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी 5-स्पीड एमटी
    पावर 83 पीएस 83 पीएस/ 69 पीएस (सीएनजी)
    टॉर्क  114 एनएम 114 एनएम/ 95 एनएम (सीएनजी)

    एमटी-मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    इस डीटेल्ड रिपोर्ट में जानिए कि किस वेरिएंट में कौन सा पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध है।

    पेट्रोल इंजन को शहर में स्मूद और एफिशिएंट ड्राइविंग के लिए ट्यून किया गया है, जबकि एएमटी विकल्प शहर में आने जाने को और भी सुविधाजनक बनाता है।

    Hyundai Exter Facelift

    सीएनजी वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए आदर्श है जिनका रनिंग कॉस्ट ज्यादा है, क्योंकि यह बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ-साथ उपयोगिता भी बनाए रखता है।

    और देखें

    हुंडई एक्सटर का नया फेसलिफ्ट सात वेरिएंट: एचएक्स 2, एचएक्स 3, एचएक्स 4, एचएक्स 4 प्लस, एचएक्स 6, एचएक्स 8 और एचएक्स 10 में उपलब्ध है। इनमें पेट्रोल, एएमटी और सीएनजी सहित कई इंजन विकल्प मौजूद हैं। हर वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के बारे में अधिक जानने के लिए यहां पढ़ें।

    एक्सटर एचएक्स 2 

    • इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (मैनुअल और सीएनजी) का विकल्प उपलब्ध है।
    • इसमें हेलोजन हेडलाइट्स, ब्लैक क्लैडिंग और 14 इंच के स्टील व्हील्स जैसे बेसिक एक्सटीरियर एलिमेंट्स मिलते हैं।
    • केबिन में कलर मिड-रेंज वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और एक साधारण ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है।
    • इसमें मैनुअल एसी, फ्रंट पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
    • सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, ईएससी, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
    • क्या आप इसे करीब से देखना चाहते हैं? यह आर्टिकल आपको एक्सटर एचएक्स 2 के बारे में विस्तार से जानकारी देगा।

    एक्सटर एचएक्स 3 

    • यह पेट्रोल, मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी और सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध है।
    • इसमें एचएक्स2 वेरिएंट के मुकाबले माइक्रो पोल एंटीना दिया गया है।
    • इसके इंटीरियर में सेमी-फैब्रिक सीटें, डुअल-टोन नेवी और ग्रे थीम और चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं।
    • इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स भी दिए गए हैं।
    • इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और आईआरवीएम भी मिलता है।
    • हुंडई एक्सटर एचएक्स 3 के बारे में अधिक जानकारी यहां पढ़ें।

    एक्सटर एचएक्स 4

    • पेट्रोल, मैनुअल ट्रांसमिशन और सीएनजी विकल्पों के साथ उपलब्ध। इसमें एएमटी (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) नहीं दिए गए है।
    • एक्सटीरियर अपग्रेड में एलईडी डीआरएल और 15 इंच के स्टाइलिश व्हील शामिल हैं (तस्वीरों में देखें)।
    • इसमें रियर एसी वेंट, रियर पावर विंडो और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम जोड़े गए हैं।
    • साथ ही रियर चार्जिंग पोर्ट और पार्सल ट्रे भी मिलती है।
    • इसमें एचएक्स3 वेरिएंट के मुकाबले टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) दिया गया है।

    एक्सटर एचएक्स 4 प्लस

    • केवल एएमटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध।
    • एचएक्स 4 के एडवांस्ड वर्जन में ओआरवीएम पर एलईडी टर्न इंडिकेटर और व्हील आर्क क्लैडिंग शामिल हैं।
    • सनरूफ और ऑटोमैटिक-फोल्डेबल ओआरवीएम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं।
    • सुरक्षा के लिहाज से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
    • हुंडई एक्सटर एचएक्स 4 प्लस के बारे में अधिक जानकारी यहां देखें।

    एक्सटर एचएक्स 6

    • यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल, एएमटी और सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध है।
    • एक्सटीरियर डिज़ाइन पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, रूफ रेल्स, रूफ-माउंटेड स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना जैसे कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं।
    • अंदर आपको पैडल शिफ्टर्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फोल्डेबल ड्राइवर आर्मरेस्ट मिलते हैं।
    • बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें डैशकैम भी दिया गया है।
    • हुंडई एक्सटर एचएक्स 6 के बारे में और अधिक जानकारी यहां देखें।

    एक्सटर एचएक्स 8

    • पेट्रोल, मैनुअल ट्रांसमिशन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध।
    • ज्यादा प्रीमियम लुक के लिए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
    • इंटीरियर में फुटवेल लाइटिंग, गियर नॉब और स्टीयरिंग व्हील पर लेदर फिनिश और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • इसमें कूल्ड ग्लवबॉक्स और वॉशर के साथ रियर वायपर भी शामिल हैं।
    • सेफ्टी फीचर्स में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स शामिल हैं।
    • एक्सटर के एचएक्स 8 वेरिएंट के बारे में अधिक जानकारी यहां देखें।

    एक्सटर एचएक्स 10

    • केवल एएमटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध।
    • एक्सटीरियर डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन स्पोर्टी लुक के लिए इंटीरियर में मेटल पैडल दिए गए हैं।
    • इस टॉप-वेरिएंट में इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एलेक्सा कनेक्टिविटी और ओटीए अपडेट्स की सुविधा भी दी गई है।
    • सेफ्टी के लिए, इसमें एसओएस, आरएसए और ब्लूलिंक सहित टेलीमैटिक स्विच दिए गए हैं।
    • हुंडई एक्सटर एचएक्स 10 के बारे में अधिक जानकारी यहां देखें।

    कारदेखो ओपिनियन

    अगर आपका बजट सीमित है लेकिन फिर भी आपको मॉर्डन फीचर्स की ज़रूरत है, तो एचएक्स 3 चुनें। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा और बेस वेरिएंट से बेहतर इंटीरियर मिलता है, जो इसे हुंडई एक्सटर लाइनअप में सबसे समझदारी भरा शुरुआती विकल्प बनाता है।

    सबसे बेहतरीन पैकेज के लिए एचएक्स 6 चुनें। यह क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, पैडल शिफ्टर्स (एएमटी) और डैशकैम जैसे प्रमुख फीचर्स के साथ-साथ सीएनजी सहित सभी पावरट्रेन विकल्प प्रदान करके एक शानदार संतुलन बनाता है।

    अगर आप टॉप वेरिएंट तक जाए बिना अधिक प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो एचएक्स 8 पर विचार करें। इसमें वायरलेस चार्जर, कूल्ड ग्लवबॉक्स और अलॉय व्हील्स जैसे एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक अच्छा पैकेज बनाते हैं। 

    और देखें

    2026 हुंडई एक्सटर ने कोई नया फॉर्मूला नहीं बनाया है, बल्कि जो पहले से ही कारगर है उसे और भी बेहतर बनाया है। इसकी आसान ड्राइविंग, कंफर्टेबल केबिन और मजबूत वैल्यू को बरकरार रखते हुए, डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट में पर्याप्त ताजगी जोड़ी गई है ताकि यह आज भी प्रासंगिक बनी रहे। 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम, पर्याप्त बूट स्पेस के साथ डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप और 6 एयरबैग सहित 45 से अधिक सेफ्टी फीचर्स जैसी खासियतों के साथ, यह भारत में सबसे बेहतरीन माइक्रो एसयूवी में से एक बनी हुई है। अगर आप जानना चाहते हैं कि हुंडई एक्सटर अपने प्रतिद्वंद्वियों और समान कीमत वाली गाड़ियों से कितनी बेहतर है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

    और देखें

    हुंडई एक्सटर की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • डिजाइन: नई ग्रिल, अलॉय व्हील्स और विंग-टाइप स्पॉयलर जैसे छोटे अपडेट्स से एक्सटीरियर लुक को फ्रैश रखा गया है, साथ ही इसकी अलग पहचान को भी बरकरार रखते हैं।
    • केबिन: नया डुअल-टोन नेवी और ग्रे थीम, मेटल पैडल और बेहतर मैटेरियल इंटीरियर को और भी प्रीमियम और यंग लुक देते हैं। 6 एयरबैग, ईएससी, एचएसी और 45 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ एक मजबूत पैकेज, जो मन को शांति देता है।
    • स्पेशियल केबिन, 391 लीटर का बूट स्पेस और स्मार्ट डुअल-सिलेंडर सीएनजी लेआउट, जो उपयोगी लगेज स्पेस को बरकरार रखता है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • परफॉर्मेंस: इंजन स्मूद है लेकिन रोमांचक नहीं, टर्बो-पेट्रोल का कोई विकल्प नहीं है।

    हुंडई एक्सटर कंपेरिजन

    हुंडई एक्सटर
    हुंडई एक्सटर
    Rs.5.81 - 9.65 लाख*
    sponsoredSponsoredमारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.99 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.75 - 10.77 लाख*
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.90 - 12.03 लाख*
    हुंडई वेन्यू
    हुंडई वेन्यू
    Rs.8 - 15.83 लाख*
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    Rs.7.50 - 13.71 लाख*
    मारुति सुजुकी वैगन आर
    मारुति सुजुकी वैगन आर
    Rs.4.99 - 7.24 लाख*
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    Rs.5.84 - 8.89 लाख*
    रेटिंग4.7User Review (42)4.7User Review (14)4.7User Review (169)4.5User Review (806)4.6User Review (98)4.5User Review (40)4.4User Review (534)4.5User Review (534)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1197 सीसी1197 सीसी1199 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी998 सीसी - 1462 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी1197 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोलपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजी
    पावर68 - 82 बीएचपी69 - 82 बीएचपी72 - 118 बीएचपी76.43 - 98.69 बीएचपी82 - 118 बीएचपी86.63 - 109 बीएचपी55.92 - 88.5 बीएचपी68.8 - 81.8 बीएचपी
    बूट स्पेस391 लीटर318 लीटर366 लीटर308 लीटर375 लीटर-341 लीटर265 लीटर
    एयरबैग66666666
    वर्तमान में देख रहे हैंव्यू ऑफरएक्सटर बनाम पंचएक्सटर बनाम फ्रॉन्क्सएक्सटर बनाम वेन्यूएक्सटर बनाम ब्रेजाएक्सटर बनाम वैगन आरएक्सटर बनाम स्विफ्ट

    हुंडई एक्सटर न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक लॉन्ग टर्म रिपोर्ट: तोड़ रही है मिथक
      हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक लॉन्ग टर्म रिपोर्ट: तोड़ रही है मिथक

      तो अगली बार जब कोई आपसे कहे कि ईवी से रोडट्रिप पर नहीं जा सकते, तो बस मुस्कुराकर बात टाल दें।

      उज्ज्वलon जुलाई 17, 2026
    • हुंडई क्रेटा ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: कुछ मिथको को तोड़ने आई है ये
      हुंडई क्रेटा ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: कुछ मिथको को तोड़ने आई है ये

      हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन ऑप्शंस में से एक है। मैंने इसे चलाने में घंटों बिताए हैं और यह समझना बहुत आसान था कि किफ़ायती कीमत को प्राथमिकता देने वाले देश में इसकी इतनी ज़बरदस्त बिक्री क्यों होती है।

      उज्ज्वलon मई 25, 2026
    • हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक फर्स्ट ड्राइव रिव्यू: क्रेटा का सबसे बेस्ट वर्जन!
      हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक फर्स्ट ड्राइव रिव्यू: क्रेटा का सबसे बेस्ट वर्जन!

      ये काफी स्पेशियस,फीचर रिच,मॉर्डन और प्रीमियम है और इसमें कुछ एक्सट्रा मॉर्डन फीचर्स दिए गए है

      भानुon जनवरी 27, 2025
    • हुंडई क्रेटा लॉन्ग टर्म रिव्यू II | 7000 किलोमीटर कवर
      हुंडई क्रेटा लॉन्ग टर्म रिव्यू II | 7000 किलोमीटर कवर

      6 महीने में हम हुंडई क्रेटा को 7000 किलोमीटर तक ड्राइव कर चुके हैं और मैंने इसे 2200 किलोमीटर ड्राइव किया है।

      भानुon अप्रैल 16, 2025
    • हुंडई अल्कजार रिव्यू
      हुंडई अल्कजार रिव्यू

      नई ​अल्कजार में जरूरी बदलाव हो गए हैं और ये पहले से शार्प हो गई है और इसके केबिन में प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं और साथ ही क्रेटा के मुकाबले इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये ही ज्यादा है।

      भानुon नवंबर 27, 2024

    हुंडई एक्सटर यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड42 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (42)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (13)
    • कंफर्ट (18)
    • माइलेज (18)
    • इंजन (11)
    • इंटीरियर (7)
    • स्पेस (6)
    • कीमत (15)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • v
      vishesh on अक्टूबर 23, 2026
      4.7
      Car Review
      I like its comfort and mileage. It have a best addorable comfort also it came at affordable price. It have a good headlamp with the beautiful interior. It's just the best comfortable car with a good mileage. In my opinion, I totally recommend you to buy this car if you can because it's a great choice.
      और देखें
    • n
      narahari madhual on अक्टूबर 08, 2026
      5
      Recommended
      Good car compared with cost, safety and comfort. No sound feels at red light on silent mode, Excellent design and performance found while driving on highway, excellent pickup and speed due to 04 cylinder, there is no four cylinder in other cars with similar price. Overall rating compair to similar type of car.
      और देखें
      3
    • a
      ambika prasad on अक्टूबर 03, 2026
      5
      Mileage Got Unbelievable
      Happy to introduce the Hyundai Exter base model car. I found the mileage surprising and unbelievable, up to 30.9 km per litre of petrol on highway travel between Nawada to Patna and Muzaffarpur, and in the local area, it gives 20–23 km per litre of petrol. As mentioned above, I am very happy to suggest everyone buy this car. I want to buy another Exter car also this Diwali.
      और देखें
      1 1
    • g
      govind on अक्टूबर 02, 2026
      5
      # All Rounder Car
      Best car in this price range. I love this car, the best interior, very spacious, and very good A.C. Overall, I love this car. I thank Hyundai for making an effort to make such a great, beautiful, and amazing car. I suggest people buy this car because this car is a better car than other companies' cars in this price range. Thank you.
      और देखें
    • s
      shailesh patel on सितंबर 15, 2026
      5
      Nice Micro Suv Car
      Nice micro SUV car in this price. Better then tata punch. External look is like micro suv. Internal look also good. This price tag I suggest to buy this car. Avarage is good compared to other suv car. All colours are good but atlas white is awesome. Khakhi ranger give premium suv car. Person who love black color also good.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    हुंडई एक्सटर वीडियो

    • Maruti Swift vs Hyundai Exter: The Best Rs 10 Lakh Car is…?10:02
      Maruti Swift vs Hyundai Exter: The Best Rs 10 Lakh Car is…?
      2 साल पहले306K व्यूज
    • Upcoming Cars In India | July 2023 | Kia Seltos Facelift, Maruti Invicto, Hyundai Exter And More!5:56
      Upcoming Cars In India | July 2023 | Kia Seltos Facelift, Maruti Invicto, Hyundai Exter And More!
      3 साल पहले198.8K व्यूज
    • Maruti Fronx Delta+ Vs Hyundai Exter SX O | ❤️ Vs 🧠10:51
      Maruti Fronx Delta+ Vs Hyundai Exter SX O | ❤️ Vs 🧠
      2 साल पहले271.3K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      हुंडई एक्सटर प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) हुंडई एक्सटर की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में एक्सटर की ऑन-रोड कीमत 6,42,746 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) हुंडई एक्सटर पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में हुंडई एक्सटर पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) एक्सटर और पंच में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) एक्सटर की कीमत 5.81 लाख रुपये एक्स-शोरूम और पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) हुंडई एक्सटर के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 5.78 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से हुंडई एक्सटर की ईएमआई ₹12,240 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹64,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Bzhzhhx asked on 7 Aug 2026
      Q ) Exter k rooftop ka on road price
      By CarDekho Experts on 7 Aug 2026

      A ) The Hyundai Exter is priced at Rs. 5.81 - 9.61 Lakh (Ex-showroom, New Delhi). Fo...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Dipanshu asked on 6 Apr 2026
      Q ) My sipmle confusition my three point per day 100 km approximate runing low maint...
      By CarDekho Experts on 6 Apr 2026

      A ) You may check out all the available cars in your budget preference by following ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹14,623ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      हुंडई एक्सटर ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में एक्सटर की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.7.07 - 11.65 लाख*
      मुंबईRs.6.81 - 11.23 लाख*
      पुणेRs.6.81 - 11.23 लाख*
      हैदराबादRs.6.99 - 11.51 लाख*
      चेन्नईRs.6.93 - 11.42 लाख*

      ट्रेंडिंग हुंडई कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अक्टूबर ऑफर देखें

      हुंडई एक्सटर लेटेस्ट अपडेट

      क्या आप नई हुंडई एक्सटर को घर लाना चाहते हैं? यहां देखें हमारी बाइंग गाइड!

      • 22 अक्टूबर 2026: हुंडई अपनी एक्सटर कार पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। अक्टूबर 2026 में इस माइक्रो एसयूवी कार पर 50,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। 

      • 12 अगस्त 2026: हुंडई ने एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च किया है, जिसमें ब्लैक एक्सटीरियर एक्सेंट और ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ ब्रास कलर्ड एक्सेंट दिए गए हैं। नाइट एडिशन इस एसयूवी कार के एचएक्स 6 और एचएक्स 10 वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत रेगुलर वेरिएंट से 15,000 रुपये कम है।

      • 20 मार्च 2026: हुंडई ने एक्सटर फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसे नए स्टाइल, अपडेट केबिन और कुछ नए फीचर के साथ पेश किया गया है।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है